#बस्ती_न्यूज
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से शुक्रवार देर शाम अमोढ़ा कस्बे में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोटही माता मंदिर से मशाल जुलूस और तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर कार्यकर्ता राम जानकी मार्ग से होते हुए राजा जालिम सिंह किले तक पहुंचे। कोटही माता मंदिर में बनाया अखंड भारत का मानचित्र कार्यक्रम की शुरुआत कोटही माता मंदिर परिसर से हुई। यहां अखंड भारत का मानचित्र बनाया गया और दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद विहिप हरैया के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने लोगों को अखंड भारत के महत्व के बारे में संबोधित किया। तिरंगा और मशाल लेकर निकले कार्यकर्ता डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग पर लोगों में उत्साह नजर आया। ‘भारत माता की जय’ से गूंजा कस्बा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘अखंड भारत सशक्त भारत’ और ‘भारत अखंड हो’ जैसे नारे लगाए। तिरंगे और मशालों के साथ निकली यात्रा ने कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना दिया। राजा जालिम सिंह किले पर हुआ समापन यात्रा अमोढ़ा के राम जानकी मार्ग से गुजरते हुए राजा जालिम सिंह किले पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सह संयोजक दीपक पंडित की ओर से किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण सिंह, अजय कनौजिया, भृगु पाण्डेय, विमलेश ओझा, मोहित भट्ट, पवन सिंह, सूरज सिंह, आदित्य सिंह, गणेश दुबे, गोपाल सिंह, अतुल शर्मा, विशाल शर्मा, हरिप्रसाद, विवेक भट्ट, आलोक पंडित समेत विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा में निकला मशाल जुलूस और तिरंगा यात्रा:अखंड भारत सशक्त भारत’ के लगे नारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










