HomeHealth & Fitnessसंविदा कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह

संविदा कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह

लखनऊ। विद्युत संविदा कर्मचारियों की कई समस्याओं व लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने प्रदेश के कई जनपदों सहित लखनऊ में संविदा कर्मचारियों द्वारा सत्याग्रह किया गया। ज्ञापन में सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स सेवा निगम में विद्युत विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने , संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाने एवं पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने, निर्धारित मानदेय में वृद्धि , अतिरिक्त कार्य के लिए नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फेसियल अटेंडेंस की व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने, संविदा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने सहित कुल 14 प्रमुख मांगें रखी गईं।
सत्याग्रह एवं ज्ञापन कार्यक्रम में विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडेय, विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रभारी पुनीत राय, गोविंद मिश्रा, माता प्रसाद पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, इमरान, बबलू, राकेश शुक्ला, अंकित वर्मा  नीरज कुमार पांडे, रियाज अली, शुभम यादव, मोहम्मद अजीम, अशोक गुप्ता, अभिषेक, संदीप, मनोज, नीरज, अंकित सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments