HomeHealth & Fitnessनगराम पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, 16 लाख का माल बरामद ...

नगराम पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, 16 लाख का माल बरामद   

मोहनलालगंज , लखनऊ। नगराम पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट कार, 2 आईफोन और 12,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
 
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में नगराम-गंगागंज मार्ग पर हुसैनाबाद तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक काले रंग की ईको स्पोर्ट कार को संदेह के आधार पर रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी 6 बोरियों से कुल 78.330 किलो गांजा बरामद हुआ।
पह
 
पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रिंस जायसवाल पुत्र रामप्रकाश जायसवाल, निवासी ग्राम समेसी और अभिजीत पटेल उर्फ सेना पुत्र काशीप्रसाद, निवासी भाटन टोला, कस्बा नगराम बताया। दोनों की उम्र क्रमशः 25 और 26 वर्ष है और दोनों 12वीं पास हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments