HomeHealth & Fitnessपीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

  • सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनके पति और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नांदेड़, महाराष्ट्र के गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का फोन और उनकी चिंता परिवार, पार्टी तथा पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके इस सद्भावपूर्ण व्यवहार से बेहद प्रभावित हैं।

हरसिमरत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और जांच के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में प्रधानमंत्री का समर्थन और शुभकामनाएं परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नांदेड़ के एक गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ था। घटना के दौरान महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments