#बस्ती_न्यूज
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अपराध आसूचना शाखा (अ.आ.शा.) और टास्क टीम ने संत कबीर नगर में रेलवे टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नसीबुल्ला पुत्र रहमतुल्ला को चिउटना बाजार स्थित उसकी दुकान से पकड़ा गया। वह पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से ई-टिकट और तत्काल श्रेणी के पीआरएस काउंटर टिकट बेच रहा था। मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पता चला कि नसीबुल्ला आईआरसीटीसी की विभिन्न पर्सनल यूजर आईडी (जैसे Likamu80, Likamu93) और गदर व एलेक्सा जैसे सॉफ्टवेयर आईडी (NASEEB786, Adnan7862) का इस्तेमाल करता था। वह एसी क्लास के टिकट के लिए 5000 रुपये और स्लीपर क्लास के टिकट के लिए 3200 रुपये प्रति यात्री वसूलता था। भुगतान यूपीआई और फोन पे के माध्यम से लिया जाता था। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के मोबाइल फोन (POCO M4 5G) से एक ई-टिकट और तीन पीआरएस काउंटर टिकट बरामद किए गए। इसके अलावा, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। निरीक्षक रणजीत यादव के नेतृत्व में अ.आ.शा. लखनऊ टीम और मंडल की टास्क टीम ने यह कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट बस्ती के प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा और उनके स्टाफ ने भी सहयोग किया। अभियुक्त की दुकान को उसकी सहमति से सील कर दिया गया है। आरपीएफ पोस्ट बस्ती में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मु.अ.सं. 653/26 दिनांक 02.07.2026 दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में रेलवे टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग, एक दलाल गिरफ्तार:लखनऊ मंडल की टीम ने गदर-एलेक्सा सॉफ्टवेयर से बेचते पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












