Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अभिषेक श्रीवास्तव लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने:छात्र राजनीति में सक्रिय अभिषेक...

अभिषेक श्रीवास्तव लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने:छात्र राजनीति में सक्रिय अभिषेक को मिली जिम्मेदारी


समाजवादी पार्टी (सपा) ने क्षेत्र निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने हाल ही में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें अभिषेक श्रीवास्तव का नाम शामिल है। अभिषेक श्रीवास्तव लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता हैं और लंबे समय से लखनऊ में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह वर्तमान में विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। मूल रूप से अभिषेक छावनी क्षेत्र के हियारुपुर गांव के निवासी हैं। उनके इस चयन पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, वरिष्ठ नेता पूजा शुक्ला, प्रिंस कुमार, विपुल यादव, रजत अग्रहरि, डॉ. हमजा बिलाल, सुधीर मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, जतिन यादव और सतीश गुप्ता सहित कई अन्य नेताओं ने बधाई दी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments