Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरदी में रेप पीड़िता को आरोपी ने धमकाया:सुलह न करने पर जान...

हरदी में रेप पीड़िता को आरोपी ने धमकाया:सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR


हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता ने गांव के ही एक अधेड़ आरोपित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने रेप मामले में सुलह न करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपित व्यक्ति जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक महिला से रेप के मामले में जेल गया था। वह एक सप्ताह पहले ही जमानत पर रिहा होकर अपने घर आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित ने मुकदमे में सुलह के लिए उसके घर में घुसकर मारपीट की। उसने सुलह के लिए दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments