प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने ग्रीष्म ऋतु में लू (हीट स्ट्रोक)/ गर्म हवाओं से बचाव हेतु एडवाइजरी के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जनहित में जारी किये है। उन्होने हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय के सम्बन्ध में उन्होने बताया है कि प्रचार माध्यमों पर हीट वेव लू की चेतावनी पर ध्यान दें, अधिक से अधिक पानी पीयें, यदि प्यास न लगी हो तब भी, पसीना शोषित करने वाले हल्के रंग के वस्त्र पहनें, धुप के चश्में, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढके रहें तथा छाते का प्रयोग करें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से संपर्क करें। यात्रा करते समय पीने का पानी अवश्य साथ ले जायें। ओ०आर०एस० घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड), नीबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सकें। हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मुर्छा आदि को पहचाने। यदि मुर्छा या बीमारी अनुभव करते हैं तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह लें।
उन्होने यह भी बताया है कि जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बन्द/खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ें। दोपहर 12ः00 से 04ः00 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थों का प्रयोग न करें तथा अल्कोहल चाय व काफी पीने से परहेज करें।
अपर जिलाधिकारी ने लू/गर्म हवाओ से बचाव के लिये एडवाइजरी की जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












