#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में जमीन का सौदा कर 14.22 लाख रुपए से अधिक की अग्रिम राशि लेने के बाद उसी संपत्ति की किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बनकसही निवासी लालजी चौधरी ने रविवार सुबह करीब 10 बजे मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर बताया कि मुंडेरवा निवासी माया देवी ने बटेला चौराहा स्थित एक कमरे सहित अपनी जमीन 23 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 14.22 लाख रुपए अग्रिम के रूप में दिए। पीड़ित के मुताबिक, 1.81 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से माया देवी के बेटे राहुल और उनकी बहन के खातों में भेजे गए। इसके अलावा 2.41 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए। आरोप है कि पूरी अग्रिम राशि लेने के बावजूद आरोपी ने तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में जानकारी मिली कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। जब लालजी चौधरी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पक्ष ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और जान-माल की धमकी दी। इस मामले में मुंडेरवा पुलिस ने 19 जुलाई को दोपहर 1:20 बजे पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जमीन बेचने के नाम पर 14.22 लाख की ठगी:बस्ती में एडवांस लेने के बाद दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, महिला समेत परिवार पर FIR
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












