Homeदेश (National)अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एक साल भी इंसाफ का इंतजार कर रहे पीड़ित...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एक साल भी इंसाफ का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवार

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एक हवाई जहाज क्रैश हो गा था। इस हादसे में सभी क्रू मेंबर्स समेत यात्रियों की मौत हो गई थी और सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश बच गए थे। हादसे के एक साल बाद कई परिवारों का दर्द फिर से उभर आया है। हादसे में अपने प्रियजनों को गंवाने वाले तमाम परिवार आज भी इंसाफ के इंतजार में हैं। खबरगांव की टीम ने इन लोगों का पक्ष जानने की कोशिश की है। इसके लिए खबरगांव टीम ने अहमदाबाद में उस जगह की मौजूदा स्थिति भी देखी जहां वह प्लेन गिरा था और जोरदार धमाका हुआ था।

अहमदाबाद से लंदन जा रही यह AI-171 फ्लाइट दोपहर के 1 बजकर 41 मिनट पर हादसे का शिकार हुई थी। इस प्लेन में सवार 241 यात्री और 19 क्रू मेंबर मारे गए थे। अब हादसे वाली जगह वाले लोगों ने उस वक्त क्या देखा, वह सब खबरगांव को बताया है। इसी हादसे में जान गंवाने वाले 15 साल के आकाश के पिता बताते हैं कि हादसे के वक्त उनका बेटा सामने ही सो रहा था और प्लेन का एक हिस्सा वहीं आकर गिरा।

रो पड़ते हैं परिवार

अपने बेटे को याद करते हुए वह खुद की भावनाएं संभाल नहीं पाते हैं। आकाश की मां बताती हैं कि उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की थी लेकिन जेट फ्यूल की आग तेज होने के चलते वह अपने बेटे तक पहुंचने से पहले ही झुलस गईं। उनका दाहिना हाथ अभी भी जला हुआ है और जलने के निशाने देखे जा सकते हैं। आकाश के भाई भी उस हादसे को याद करके रो पड़ते हैं और कहते हैं कि वह अब अकेले हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments