Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पूर्व छात्र शिव शंकर चौधरी सचिव पद पर चयनित:सरस्वती शिशु मंदिर ने...

पूर्व छात्र शिव शंकर चौधरी सचिव पद पर चयनित:सरस्वती शिशु मंदिर ने कर्मचारी चयन आयोग में सफलता पर किया सम्मानित


बहराइच के नानपारा स्थित राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने अपने पूर्व छात्र शिव शंकर चौधरी को सम्मानित किया। चौधरी का चयन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा में सचिव पद पर हुआ है। यह सम्मान समारोह 4 मई 2026 को आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने शिव शंकर चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ आचार्य बैकुंठ नाथ अवस्थी ने उन्हें फूलों की माला पहनाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य हनुमान सिंह ने किया। सम्मान समारोह के दौरान शिव शंकर चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में मिले संस्कार और अनुशासन के कारण ही उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाई राम शंकर चौधरी, गुरुजनों और माता-पिता को दिया। शिव शंकर चौधरी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी आचार्य, छात्र-छात्राओं और युवाओं में अपार हर्ष का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments