HomeHealth & Fitnessआपदाओं से निपटने के लिए एक करोड़ रूपये की सहायता धनराशि को...

आपदाओं से निपटने के लिए एक करोड़ रूपये की सहायता धनराशि को मंजूरी 

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद संत रविदास नगर (भदोही) में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों/परिवारों/कृषकों को राहत सहायता/कृषि अनुदान दिए जाने के लिए 01 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। यह धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि योजना के अंतर्गत मंजूर की गई है। मंजूर की गई धनराशि जनपद भदोही के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गई है।

राजस्व विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राहत सहायता का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित जनपदीय कोषागार से सीधे लाभार्थी के बैंक खातें में ई-पेमेंट (डीबीटी) के माध्यम से ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सहायता दिए जाने से पहले उनकी पात्रता का परीक्षण सुसंगत शासनादेशों में उल्लिखित व्यवस्था के अनुरूप करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments