खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बेहड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय भगत सिंह उर्फ गुरुशरण सिंह पुत्र समय पाल सिंह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बेहड़ा बाजार से साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इमामगंज की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 78 डीटी 9474 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक विवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं। मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने स्वयं बुजुर्ग का शव उठाने में सहयोग किया। उनकी इस संवेदनशील कार्यशैली की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बहराइच में ट्रक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंदा, मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी वाहन जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












