डुमरियागंज। बेवा सीएचसी के ग्राम चौराबंगवा में शुक्रवार को आयोजित माता बैठक में एएनएम प्रीति मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं को गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने तेज धूप और गर्म मौसम के कारण होने वाली डायरिया से बचाव के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने पर जोर दिया। प्रीति मिश्रा ने महिलाओं को ओआरएस का घोल बनाकर पीने और जिंक की गोली का नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाएं अपने बच्चों को भी ओआरएस का घोल पिलाएं ताकि वे भी डायरिया से सुरक्षित रह सकें। संचार गतिविधि व माता बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी कीमत पर शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्भावस्था में पानी की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए घातक हो सकती है। जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है, उन्हें समय-समय पर सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच करानी चाहिए।
एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को दी सलाह:गर्मी में डायरिया से बचाव, ओआरएस और जांच पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












