बस्ती में गोवध कांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल सामग्री बरामद

5
Advertisement

बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसालाल शाही स्थित एक पोखरे में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गोवध में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। यह मामला 1 मार्च को गोवंश अवशेष पाए जाने के बाद सामने आया था, जिस पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बब्लू शर्मा (25) निवासी केशवारा, इस्तेखार अहमद (65) निवासी करमा खान, संतकबीरनगर (जो वर्तमान में जमदाशादी, वाल्टरगंज में रहता है) और छोटू उर्फ तुफैल (35) निवासी मझौवामीर के नाम सामने आए। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन चाकू, पांच रस्सियां, साइकिल ट्यूब, काली पन्नी के पैकेट, लकड़ी के ठेहे, प्लास्टिक, लोहे का तराजू और बाट सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर उनका वध करते थे और फिर मांस बेचते थे। इस मामले में चार अन्य सहयोगियों – गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा, सफीक उर्फ नऊआ, शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ और मो. नफीस की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement