मुंडेरवा में पुलिस ने 17 पेटी देशी शराब पकड़ी:दो लोग गिरफ्तार, बिना परमिट बेच रहे थे शराब

1
Advertisement

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात सिकरा बरगाह चौराहे के पास से दीनदयाल और श्यामसुंदर को 17 पेटी देशी शराब (कुल 765 टेट्रा पैक) के साथ पकड़ा गया। ये दोनों बिना परमिट के शराब बेच रहे थे। होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव और मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सिकरा बरगाह स्थित एक गोदाम के पास अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना पर मुंडेरवा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीनदयाल (32 वर्ष) पुत्र गिरजेश प्रसाद और श्यामसुंदर (32 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद चौधरी, दोनों निवासी सिकरा बरगाह, थाना मुंडेरवा, बस्ती को रात 8:30 बजे गिरफ्तार किया। उनके पास से ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 17 पेटी देशी शराब बरामद हुई। इस गिरफ्तारी अभियान में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक जीतन यादव, कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल अरुण कुमार शर्मा, कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल मौसम यादव और महिला कांस्टेबल शिमला मोर्या शामिल थे।
Advertisement