मुंडेरवा में किसानों को बेहतर गन्ना उत्पादन की मिली जानकारी:उप गन्ना आयुक्त के निर्देश पर विपणन एजेंसी ने खेत का निरीक्षण भी किया

1
Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद लिमिटेड द्वारा संचालित मुंडेरवा चीनी मिल की विपणन एजेंसी इन्वेंटिव शुगर एंड एलाइड इंजीनियरिंग लिमिटेड ने किसानों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को अच्छी प्रजाति के गन्ने की बुवाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताए गए। उप गन्ना आयुक्त के निर्देश पर कठैचा में आयोजित किसान गोष्ठी के बाद, नैनाझाला, गरथवलिया, श्याममोहन यादव और कोदई चौधरी के गन्ना खेतों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन किसानों द्वारा की गई गन्ना खेती के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी ने किसानों को ट्रेंच विधि से उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की सलाह दी। मुंडेरवा के सचिव डॉ. रामफल ने बताया कि गन्ना सहकारी समिति पर किसानों के लिए उर्वरक और कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उप महाप्रबंधक गन्ना आर.एस. पांडेय ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर रामहर्ष चौधरी, एस.एन. राय, कृषक पन्नेलाल, अमरबहादुर, सतिराम, शिवदास विकास और मुकुल सहित कई किसान व अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement