लालगंज में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज:रास्ते के विवाद में मारपीट और धमकी का आरोप

5
Advertisement

लालगंज थानाक्षेत्र के सिल्लो गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, सिल्लो निवासी प्रभुनाथ चौधरी का ट्रैक्टर रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया था। जब प्रभुनाथ ने इसका विरोध किया, तो विपक्षीगणों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की और गाली-गलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित प्रभुनाथ चौधरी पुत्र धनपत की तहरीर पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिल्लो, लालगंज निवासी रामरत्न चौधरी पुत्र मुनीराम, पल्टूराम पुत्र सीतराम, हर्षित पुत्र रामरत्न और शीतल उर्फ संतोष पुत्र दीनानाथ चौधरी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यहां भी पढ़े:  कलवारी के छात्र ने राष्ट्रीय खो-खो में जीता खिताब:उत्तर प्रदेश टीम की जीत में JLTRC इंटर कॉलेज के छात्र ने बढ़ाया मान
Advertisement