खेसरहा में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय:डुगडुगी पीटकर मुनादी, न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की तैयारी

6
Advertisement

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बाँसी रोहिणी यादव के नेतृत्व में खेसरहा पुलिस ने सक्रियता दिखाई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगतनरायन यादव, हेड कांस्टेबल उमेशचंद, कांस्टेबल विशाल सिंह, देवानंद गौतम और आदित्य यादव की टीम ने वाद संख्या 217/16, धारा 323 व 504 भादंवि से संबंधित वारंटी विक्की पुत्र हरीनाथ, आकाश पुत्र बैजनाथ और विशाल पुत्र हरीनाथ निवासी बदुरगहना की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। पुलिस 82 सीआरपीसी की तामील भी सुनिश्चित कर रही है। पुलिस के अनुसार, बार-बार प्रयास के बावजूद ये अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। माननीय न्यायालय सिविल जज (जू.डि.)/जेएम बाँसी के आदेश का पालन करते हुए अभियुक्तों के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी पीटकर मुनादी कराई गई। इसका उद्देश्य अभियुक्तों को स्वयं न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक यह अभियान जारी रहेगा। कानून से बचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement