आदर्श नगर पंचायत सोनौली में गुरुवार को यूजीसी एक्ट के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क कर इस अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए हस्ताक्षरों वाला प्रतिवेदन सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को भेजा गया है। हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व हिन्दू धर्म गोशाला समिति नौतनवा के संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा और भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू यूजीसी कानून के नए प्रावधान छात्र-छात्राओं के भविष्य और उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। नगर में चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और यूजीसी एक्ट के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, हरेंद्र प्रसाद, बेचन गोंड, अनिल यादव, जुगुल किशोर, गणेश वर्मा, नीरज कुमार, समसेर चौधरी, दीपक वर्मा, राम अचल गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनौली में UGC एक्ट के समर्थन में अभियान: स्थानीय भाजपा नेताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान – Sonauli(Nautanwa) News