बलरामपुर के सादुल्लानगर में शुक्रवार देर शाम तिन्नहवा घाट-रहमतपुर मार्ग पर एक दंपती से लूटपाट की घटना सामने आई। अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर कीमती जेवरात छीन लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, रहमतपुर सादुल्लानगर, बलरामपुर निवासी शिवकुमार (38) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता अपनी पत्नी ज्योति के साथ नागपुर, बस्ती में अपनी बहन के घर से न्यौता कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछे से आकर दंपती की बाइक को ओवरटेक किया और उन्हें रुकने पर मजबूर किया। बदमाशों ने कथित तौर पर हथियार जैसी वस्तु दिखाकर धमकाया और उनके पास से जेवरात लूट लिए। लुटेरे लगभग 10 ग्राम का झाला, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां और पायल लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की सघन जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
तिन्नहवाघाट में दंपती से लूट:बदमाशों ने 10 ग्राम झाला, दो अंगूठियां और पायल लूटे