इकौना में NH-730 पर दो बाइकों की टक्कर:श्रावस्ती में युवक गंभीर घायल, बहराइच रेफर

5
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के सौरूपुर निवासी 32 वर्षीय ननके पुत्र स्वामी नाथ सोमवार शाम इकौना बाजार से अपने घर लौट रहे थे। गोविंदपुर मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ननके सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP 32 FG 2313) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी महेश चंद्र मिश्रा और पायलट मन्नू मिश्रा ने घायल युवक को तुरंत इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

Advertisement