पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी: किसानों-ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी, हादसे का डर – Sabaya(Nichlaul) News

5
Advertisement

निचलौल क्षेत्र की ग्राम सभा बीसोखोर के शंकरपुर टोले के पास एक पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। इससे किसानों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही हादसे का डर भी बना हुआ है। पैकौली जाने वाले इस महत्वपूर्ण रास्ते पर बनी यह पुलिया कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। किसान इसी मार्ग से अपने खेतों तक साइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पंपिंग सेट जैसे कृषि उपकरण ले जाते हैं। ग्रामीणों और किसानों, जिनमें अवधेश प्रजापति, संदीप प्रजापति, गुलाब, बहादुर, संदीप चौधरी, दिवाकर, राजेंद्र और बिकाऊ शामिल हैं, ने बताया कि पुलिया के दोनों ओर रेलिंग टूटी होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते समय खेत में पलटने का खतरा बना रहता है।
Advertisement