भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ठूठीबारी में एसएसबी, कस्टम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 9.5 क्विंटल विदेशी मक्का जब्त किया है। यह मक्का 19 सफेद बोरियों में भरा हुआ था और इसे गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया था। संयुक्त टीम ने मक्का को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्टम अधीक्षक दुर्गेश अस्थाना, सूर्यकांत त्रिपाठी और बीओपी इंचार्ज सुभाष चंद के नेतृत्व में कोतवाली के एसआई दिनेश कुमार यादव और मनोहर यादव के साथ संयुक्त गश्ती सीमा स्तंभ संख्या 505 की ओर की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से सामान लेकर भारतीय क्षेत्र में छिपा रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो गन्ने के खेत के पास मौजूद संदिग्ध व्यक्ति गश्ती दल को देखकर फरार हो गए। टीम ने मौके से 19 बोरियों में रखा विदेशी मक्का बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश जारी है और सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर 9.5 क्विंटल विदेशी मक्का जब्त: गन्ने के खेत में छिपाई गई मक्का की खेप, तस्कर फरार – Chatiyan(Nichlaul) News