फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी बुधवार को बृजमनगंज ब्लॉक के रमजानपुर टोला पहुंचे। उन्होंने बाबा के उर्स आयोजन में मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उर्स के दौरान श्रद्धालुओं ने मजार पर माथा टेका और बाबा से सलामती की दुआ मांगी। लोगों ने प्रसाद के रूप में सिन्नी भी बांटी। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मजार पर चादर चढ़ाने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान के बाबा बहुत ही चमत्कारी हैं उनके दरबार में जो भी माथा टेकता है उसका कल्याण होता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुन्नीलाल, रामशिला, विनय तिवारी, हनुमान, सोनू, इरशाद, महेश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेका।
बृजमनगंज में आयोजित उर्स में पहुंचे फरेंदा विधायक: बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई, लोगों ने मांगी दुआ – Brijmanganj(Maharajganj) News