सोनौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को स्कूल जाने के लिए निकली एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नौतनवा निवासी सत्यम सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 9 फरवरी दोपहर करीब तीन बजे नौतनवा स्थित एक स्कूल से प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर की तलाशी लेने पर बक्से में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए और कुछ जेवरात भी गायब मिले। परिजनों ने वार्ड नंबर 15 नौतनवा निवासी सत्यम सोनकर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह व्यक्त किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राम चंद्र राय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।
महराजगंज में स्कूल जाने निकली नाबालिग लापता: डेढ़ लाख रुपए और जेवरात भी साथ ले गई; पुलिस तलाश में – Nautanwa(Nautanwa) News