नाबालिग लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने वांछित अभियुक्त को पकड़ा

2
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित अभियुक्त समीर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोनवा थाना क्षेत्र के चौगोई नहर मोड़ के पास से पकड़ा गया। यह मामला 24 दिसंबर 2025 का है, जब सोनवा थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने बताया था कि गांव का ही समीर अहमद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर 25 दिसंबर 2025 को सोनवा थाने में मु0अ0सं0 250/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट, 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021, और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त समीर अहमद पुत्र गुलाम सैय्यद निवासी ग्राम सतरही, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती को विधिक कार्यवाही पूरी कर नियमानुसार भिनगा न्यायालय रवाना किया गया।

यहां भी पढ़े:  डायल 112 का संदेश, हर वर्ग तक सुरक्षा:श्रावस्ती में नुक्कड़ नाटक से आमजन को किया गया जागरूक
Advertisement