महराजगंज में एक युवती ने अपने यूट्यूबर मित्र से शादी की जिद में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तब सामने आई जब युवती पश्चिमी चंपारण (बिहार) से महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र की चिऊंटहां चौकी तक पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार, युवती और यूट्यूबर के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। युवती अपने मित्र से शादी करना चाहती थी। शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी जिद में युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज में युवती ने खाया जहरीला प्रदार्थ: हालत गंभीर, शादी को लेकर हुआ था विवाद – Khajuria(Nichlaul) News