इकौना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया खिचड़ी भोज:साधु-संतों को कंबल वितरित कर लिया आशीर्वाद

3
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू भैया के आवास पर एक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों और विभिन्न राजनीतिक दलों को खिचड़ी भोज कराया इसके बाद साधु संतों को कंबल दक्षिणा के साथ वितरण किया। कार्यक्रम में ‘खबरें सारे जहां’ के संपादक फखरुद्दीन हाशमी, कांग्रेस के जिला महासचिव एहसान चौधरी, श्रावस्ती से सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष सरबजीत यादव, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान और विनय त्रिपाठी उर्फ ठाकुर तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कंबल प्राप्त करने के बाद साधु-संतों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू भैया को आशीर्वाद दिया। जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह कई वर्षों से यह आयोजन करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे।

यहां भी पढ़े:  नानपारा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित: सांसद ने किए वितरित, अधिकारी भी मौजूद रहे - Ramnagar Semra(Nanpara) News
Advertisement