निचलौल/महराजगंज। आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने गुरुवार भोर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की। तस्कर मौके पर अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर नेपाल सीमा में भागने में सफल रहे। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 की भोर में नेपाल से शराब तस्करी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद की गई। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव (निचलौल) और निरीक्षक सामान्य सर्वेश यादव (झूलनीपुर) ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने बहुआर गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 500 के निकट एक विशेष नाका लगाया। सुबह लगभग 04:45 बजे, दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों से कच्चे रास्ते होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों तस्कर मोटरसाइकिलें छोड़कर वापस नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी के दौरान, प्रत्येक बाइक पर तीन-तीन बोरियों में अवैध शराब मिली। बोरियों को खोलने पर कुल 30 पेटियों में 900 शीशी नेपाली शराब (270 लीटर) बरामद हुई। बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सील कर कब्जे में ले लिया गया। जांच में पता चला कि एक मोटरसाइकिल महराजगंज जिले की है, जबकि दूसरी कुशीनगर जिले की है। वाहन मालिकों की पहचान के लिए संबंधित आरटीओ कार्यालयों को पत्र भेजा जा रहा है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी कार्यालय निचलौल में मुकदमा संख्या 185/25, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महराजगंज में नेपाल से 270 लीटर तस्करी की शराब बरामद: आबकारी-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, दो बाइक जब्त – Nichlaul News