रूधौली पुलिस ने कस्बा व चौराहों पर की पैदल गश्त:जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और अराजक तत्वों को चेतावनी देने का उद्देश्य

9
Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर जनपद बस्ती में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रूधौली पुलिस ने शनिवार को कस्बा रूधौली और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त की। यह गश्त जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और अराजक तत्वों को चेतावनी देने के उद्देश्य से की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ इस पैदल गश्त का नेतृत्व किया। पुलिस टीम ने कस्बा रूधौली के साथ-साथ भानपुर मोड़, डुमरियागंज मोड़ और बखिरा तिराहा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई और उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

यहां भी पढ़े:  बस्ती जेल में मकर संक्रांति पर कंबल वितरण:पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंद कैदियों को बांटे
Advertisement