श्रावस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल:बदला-बर्देहरा मार्ग पर लक्ष्मणपुर गांव के पास हुआ हादसा

7
Advertisement

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में बदला-बर्देहरा मार्ग पर लक्ष्मणपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, मानवरिया दीवान गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम भिनगा से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, भगवानपुर गांव निवासी जीत कुमार पुत्र संतराम नासिरगंज से अपने गांव भगवानपुर वापस आ रहे थे। लक्ष्मणपुर के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदला चौराहा चौकी प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया। मामूली चोटें होने के कारण दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यहां भी पढ़े:  बस्ती में महिला की मौत, युवक गंभीर घायल:छावनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Advertisement