बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित दूजीपुरवा गांव में मारपीट और धमकी देने के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि दूजीपुरवा निवासी परमेश्वर पुत्र मायाराम को शनिवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव और कांस्टेबल अजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मारपीट-धमकी मामले में एक गिरफ्तार: खैरीघाट पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा – Shivpur(Bahraich) News