शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के नडौरा गांव में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच किंग इलेवन और साहिल 11 अलीगढ़वा के बीच खेला गया। साहिल 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 111 रन बनाए। किंग इलेवन के बल्लेबाज संतोष ने 31 रन और अनुराग ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। साहिल 11 के गेंदबाज मोहसिन को 3 विकेट मिले। किंग इलेवन ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 112 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहिल 11 की टीम महज 36 रन पर ऑल आउट हो गई। किंग इलेवन की ओर से संतोष और आशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। संतोष को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ किंग इलेवन ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नडौरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आयोजक विवेक कुमार उपाध्याय और कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। मंगलवार को एक और सेमीफाइनल मैच होगा, जिसकी विजेता टीम किंग इलेवन के साथ फाइनल खेलेगी। खेल का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। अमित कुमार उपाध्याय ने मैच को रोमांचक बनाने के लिए शानदार कमेंट्री की।
नडौरा गांव में टूर्नामेंट:प्रीमियर लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मिली जीत