बस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव:मुंडेरवा पुलिस पहचान में जुटी

18
Advertisement

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओडवारा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह शव पोल संख्या 562/4 और 562/6 के मध्य डाउन लाइन पर मिला। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस अब शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक ने नेवी ब्लू जैकेट, मेहरून रंग की पैंट और काले जूते पहन रखे थे। उसके दाहिने हाथ पर गोदना से ‘आर के’ (R K) लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। शव को फिलहाल मर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement