भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने और कार्यभार संभालने के उपलक्ष्य में जनपद स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। मिश्रा ने इस क्षण को पार्टी के लिए गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री वरुण सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, एलडीबी चेयरमैन घनश्याम तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडे, मंडल अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, सभासद सरोज तिवारी, मंडल महामंत्री मनीष त्रिपाठी और दिनेश मिश्रा शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान खुशी जाहिर करते हुए पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने:अटल भवन में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर दी बधाई