महाराजगंज में अवैध खनन और बिना परमिट खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम ने पिपरपाती एनएच रोड पर कुशीनगर से गोरखपुर जा रहे सिल्ट/मिट्टी लदे नौ डंपरों को सीज किया। ये डंपर बिना वैध परमिट और मानक से अधिक लोड के साथ पकड़े गए। यह कार्रवाई एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, खनन अधिकारी अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की। सीज किए गए सभी डंपरों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए श्यामदेउरवां थाना गेट के पास सुरक्षित खड़ा कराया गया है। पुलिस और प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशीनगर के ग्राम सोहसा मठिया स्थित खजुरिया नहर ब्रांच से निकाली गई सिल्ट/मिट्टी को डंपरों में मानक से अधिक मात्रा में लादकर बिना किसी वैध प्रपत्र या परमिट के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पिपरपाती एनएच रोड के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कुशीनगर से महाराजगंज होते हुए गोरखपुर की ओर जा रहे इन डंपरों को रोका गया। जांच के दौरान डंपर चालकों द्वारा सिल्ट/मिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अवैध खनन और मानकों के उल्लंघन का मामला पाए जाने पर सभी नौ डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इन डंपरों के चालक गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, उन्नाव और फतेहपुर जनपदों के निवासी बताए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन और बिना परमिट खनिज परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है। मामले में संबंधित नियमों और धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अवैध खनन पर संयुक्त कार्रवाई: एआरटीओ, खनन अधिकारी व पुलिस ने पिपरपाती में पकड़े डंपर – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News