बलरामपुर जनपद के देवरिया मुबारकपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में शुक्रवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ विषय पर रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश के बदलते तथा विकसित स्वरूप को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगों के सामंजस्य से रंगोली सजाई, वहीं पेंटिंग के माध्यम से आधुनिक भारत, तकनीकी प्रगति और विकास की झलक को चार्ट पेपर पर उकेरा। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी शिक्षिका मिथलेश कुमार के निर्देशन में हुआ। चार्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता की देखरेख शिक्षिका सविता पांडेय और शिक्षक वैभव त्रिपाठी ने की। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के अनुसार, रंगोली में कक्षा सात की खुशबू ने प्रथम, कक्षा आठ की अंशु ने द्वितीय और कक्षा छह की जासमीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्राओं का दबदबा रहा। इसमें मीनाक्षी ने प्रथम, दिव्या सिंह ने द्वितीय और शाहीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ विषय के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को नए भारत की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भविष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने असफल प्रतिभागियों को बेहतर प्रयास करने और सफल छात्राओं को मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका परवीन हुसैन, शिक्षक सरफराज अहमद, अंकित चौधरी, सौम्य मिश्रा और रामसूरत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बलरामपुर के स्कूल में रंगोली-पेंटिंग प्रतियोगिता:'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' विषय पर हुआ कार्यक्रम