बलरामपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। माया होटल में विकास खंड बलरामपुर, विकास खंड हर्रैया सतघरवा और नगर क्षेत्र के जोड़ों का सामूहिक विवाह। कार्यक्रम से पूर्व विकास खंड बलरामपुर के दूल्हों को रथ पर बैठाकर डीजे और बाजे-गाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। यह बारात ब्लॉक बलरामपुर से माया होटल तक गई, जिसे देखने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टू राम मुख्य अतिथि के रूप में बारात में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उनके साथ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, डीडीओ कमलेश सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर, खंड विकास अधिकारी बलरामपुर औरखण्ड विकास अधिकारी हर्रैया सतघरवा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। बारात में सैकड़ों की संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल का उदाहरण है।
बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन:रथ और डीजे के साथ निकली बारात, विधायक ने दिया आशीर्वाद