श्रावस्ती महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन:क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि रहे मुख्य अतिथि

1
Advertisement

श्रावस्ती के महामाया राजकीय महाविद्यालय में 25 फरवरी 2026 को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल, गोंडा के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) अतुल शर्मा ने की, जबकि श्रावस्ती के माननीय विधायक के प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने अतिथियों का अंगवस्त्र और बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के चैम्पियन को मशाल सौंपकर खेलों की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने अतिथियों के प्रति वाचिक स्वागत भाषण दिया। क्रीड़ा महोत्सव में सबसे पहले 100 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। बालक वर्ग में मृकुण्ड देव ने प्रथम, अतुल कुमार मिश्र ने द्वितीय और अर्जुन पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ऊषा शुक्ला प्रथम, लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय और कविता शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) अतुल शर्मा ने अपने संस्मरण साझा किए और छात्रों को निरंतर ऊर्जावान बने रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. हैदर अली, डॉ. श्याम नारायण वर्मा, समाजसेवी प्रवीण बौद्ध, प्रधानाचार्य पवन बौद्ध, सिद्धनाथ जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, फारुख, एडवोकेट ओमप्रकाश द्विवेदी, लाल जी पाठक और पत्रकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी ने किया, जबकि संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया। खेलों के आयोजन का दायित्व डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने संभाला। दीनानाथ, आनंद, अंजलि, संध्या, साक्षी और शिवानी सहित कई अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Advertisement