मल्हीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:घुमना में पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम भी पहुंची

1
Advertisement

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदहा के मजरा घूमना में बुधवार को उसका शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान घुमना गांव निवासी 26 वर्षीय मोना पत्नी अंकित कुमार के रूप में हुई है। उसका शव घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मोना की शादी बहराइच जनपद के थाना खैरीघाट क्षेत्र के मटेरा दीवान निवासी राम निवास के पुत्र अंकित कुमार से 12 फरवरी 2020 को हुई थी। मृतका की एक चार वर्षीय पुत्री भी है। ग्रामीणों की सूचना पर जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही है।
Advertisement