अपहरण-पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा

7
Advertisement

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 27 जनवरी 2026 को खेसरहा पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2025 (धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया। प्रशांत कुमार पुत्र रूपचन्द्र, निवासी वजीराबाद, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर को छितही तिराहा से शिवनगर डिडई जाने वाली सड़क से पकड़ा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिनी यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2024 में थाना खेसरहा पर धारा 363, 366, 376(3) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत एक मुकदमा शामिल है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगत नारायण यादव (चौकी प्रभारी कुर्थिया), कांस्टेबल आदित्य यादव एवं कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल थे। पुलिस ने सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
Advertisement