बलरामपुर। श्रीदत्तगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को थानाध्यक्ष अविरल के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, थाना श्रीदत्तगंज में मु.अ.सं. 147/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र लाल खां, निवासी ग्राम दिलहालडिहवा, मौजा ढोबाडाबर को कांदभारी तिराहा (चुल्हाभारी मोड़) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के साथ मिलकर की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:श्रीदत्तगंज पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल