रूधौली में बारिश से किसानों को राहत:गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद, सिंचाई का खर्च बचा

8
Advertisement

रूधौली क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। यह बारिश विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई है। पिछले लगभग 15 दिनों से किसान अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए इंजन पंप और मोटर का उपयोग कर रहे थे। बारिश होने से उन्हें सिंचाई के भारी खर्च से मुक्ति मिली है। किसानों का कहना है कि यह केवल पानी की बारिश नहीं, बल्कि अन्न की बारिश है, जिससे उपज में बढ़ोतरी होगी। पडिया खास के किसान राम सुरेश, पूर्व प्रधान सुदामा प्रसाद, रामकुमार और रामकेश यादव ने बताया कि समय पर हुई इस बारिश से किसानों को काफी लाभ हुआ है।

Advertisement