इटई अबुल्लाह और जखौली में 700 बच्चों को स्वेटर बांटे:युवा भाजपा नेता रमेश चौहान ने वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

3
Advertisement

बलरामपुर के सादुल्लाह नगर स्थित ग्राम पंचायत इटई अबुल्लाह और जखौली में 700 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम युवा भाजपा नेता रमेश चौहान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका संयोजन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय सिंह चौहान ने किया। भीषण ठंड के मद्देनजर आयोजित इस निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम में करीब सात सौ बच्चों को स्वेटर भेंट किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत इटई अबुल्लाह और जखौली के पात्र बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर स्वेटर दिए गए। इस अवसर पर देवानंद तिवारी, फैजानुल्लाह, अतहर अली, रमेश तिवारी, पवन कुमार, दिनेश, इशादुल्ल्लाह, रतिराम, आशीष चौहान और रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  बेलौख में ओटीएस कैंप आयोजित:48 उपभोक्ताओं ने 2.20 लाख रुपए जमा किए, 36 ने कराया पंजीकरण
Advertisement