नवाबगंज पुलिस ने पांच वांटेड को पकड़ा: बहराइच में आरोपियों को न्यायालय भेजा – Chaugorwa(Nanpara) News

5
Advertisement

नवाबगंज पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गुरुवार को बहराइच के नानपारा स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार किए गए वांछितों में काकड़ी उर्फ जुबेर खां (32 वर्ष), घूरे उर्फ नजबुद्दीन (21 वर्ष), सुलतान खां (26 वर्ष), आसिफ खां (19 वर्ष) और चांद मोहम्मद (19 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम सतीजोर, थाना नवाबगंज के निवासी हैं। उन्हें धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
Advertisement