बहराइच के सीमावर्ती थाना क्षेत्र रुपईडीहा के जमोग बाजार में शुक्रवार शाम 5:00 बजे एक निजी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक नेपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल पत्नी को तत्काल आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को भी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नेपाली युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के बुद्धू गांव उदार निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बस-बाइक भिड़ंत में नेपाली युवक की मौत: रूपईडीहा के जमोग बाजार में हादसा, पत्नी गंभीर घायल – Nawabganj(Bahraich) News