बहराइच में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनों और जिला प्रशासन ने उनके योगदान और देश प्रेम को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अन्य अधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस दौरान जिलाधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाकर बलिदान देने वाले अमर शहीदों के हम सभी हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि आज हम एक लोकतांत्रिक देश में खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, यह उन महान बलिदानियों के कारण ही संभव हो सका है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डीजीसी रेवेन्यू अजय शर्मा सहित कलेक्ट्रेट एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बहराइच में श्रद्धांजलि दी गई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी समेत अधिकारियों ने मौन रखा – Bahraich News