भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक और महत्वपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना की गई। स्कूल के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने मॉडलों का अवलोकन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया गया। आयोजकों ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि और जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यह छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, मलिक मुमताज़ अहमद, सुभाष यादव, वासीउद्दीन खान, सी. बी. पाण्डेय, अजय सर और सूरज पाण्डेय सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा:भवानीगंज के स्कूल में हुआ आयोजन, बेहतर मॉडल सम्मानित