HomeUncategorizedपुलिस महानिदेशक उ0प्र0* महोदय द्वारा चलाये जा रहे *“Operation Conviction”* अभियान के...

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0* महोदय द्वारा चलाये जा रहे *“Operation Conviction”* अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आर्म्स एक्ट के आरोपी राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कुट्टू पुत्र स्व0 बृजलाल नि0 झलियहवां, अभियाकलां थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर को सजा सुनाई गयी ।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर *“Operation Conviction”* अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय ASJ-5 सुलतानपुर द्वारा आरोपी राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कुट्टू पुत्र स्व0 बृजलाल नि0 झलियहवां, अभियाकलां थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर । थाना को0देहात पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 493/2013* धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को *07 माह 20 दिवस का कठोर कारावास तथा 500 रु0 के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया ।

प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 03.08.2013 समय 07:30 बजे थाना को0देहात पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कुट्टू के कब्जे से अवैद्ध कट्टा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस बरामद होने के सम्बन्ध में विवेचक उ0नि0 श्री शिवप्रकाश सिंह द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 11.08.2013 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments